फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Main 2020: Examination will start from 6th january

जेईई मेन 2020: सोमवार से शुरू होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड के साथ ये दस्तावेज लाना न भूलें

Mon, 06 Jan 2020 08:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020: Examination will start from 6th january
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित जेईई मेन की परीक्षा कल (सोमवार) से शुरू होगी। एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। देश के 224 शहरों और विदेश के नौ शहरों में परीक्षा होगी।

विज्ञापन


जिन छात्रों के केंद्र उनके शहर से बाहर हैं, वह एक दिन पहले वहां पहुंचकर सेंटर देख लें। छह जनवरी को बीआर्क, बी प्लानिंग एग्जाम होगा। 7, 8, 9 जनवरी को बीई-बीटेक परीक्षा होगी। दो शिफ्टों में (सुबह 9.30 से 12.30 और 2.30 से 5.30 बजे) होनी वाली परीक्षा चार दिन तक चलेगी।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र में प्रवेश रोक दिया जाएगा। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के अलावा अपने साथ कोई आईडी प्रूफ (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि) लाना अनिवार्य है। दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाणपत्र लाना होगा। परीक्षा हाल में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed