{"_id":"5d977b858ebc3e016f0b2de7","slug":"jee-main-2020-application-date-extended-till-10th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2020: एनटीए ने आगे बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन 2020: एनटीए ने आगे बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
Sat, 05 Oct 2019 08:56 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के लिए अब दस अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जेईई मेन 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर को खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह तिथि बढ़ाकर दस अक्टूबर कर दी है। इस दिन तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब 11 अक्टूबर तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं। इसके बाद जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में गड़बड़ी होगी, उन्हें करेक्शन का मौका 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह परीक्षा छह जनवरी से 11 जनवरी 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके बाद 31 जनवरी तक रिजल्ट जारी किया जाएगा।
यहां करें आवेदन : https://jeemain.nta.nic.in/