{"_id":"5decb1848ebc3e1be97cea11","slug":"jee-main-2020-admit-card-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2020: एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से एक क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन 2020: एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से एक क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। देशभर में यह छह से नौ जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया तीन सितंबर से 30 सितंबर तक पूरी की थी। अब इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का रिजल्ट 31 जनवरी 2020 तक घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले जेईई मेन की वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
- यहां होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद दो विकल्प आएंगे। अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं या एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से भी लॉगिन कर सकते हैं।
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब यहां मांगी गई डीटेल्स डालें और सबमिट करें।
- सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
- अब इसका एक प्रिंट निकाल लें