फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Advanced 2020 Result News: Uttarakhand Jee mains topper Bashar Ahmed Got All India 320 Rank

JEE Advanced 2020 Result: उत्तराखंड में जेईई मेन टॉपर रहे बशार ने एडवांस में पाई 320वीं रैंक

Mon, 05 Oct 2020 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Oct 2020 09:47 PM IST
सार

  • आईआईटी बांबे या कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं बशार

विज्ञापन
JEE Advanced 2020 Result News: Uttarakhand Jee mains topper Bashar Ahmed Got All India 320 Rank
बशार अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेईई मेन परीक्षा में उत्तराखंड के टॉपर रहे बशार अहमद ने आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 320वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 396 में से 249 अंक हासिल किए हैं। वह आईआईटी बांबे या आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


देहरादून के साईं लोक कॉलोनी, जीएमएस रोड निवासी बशार ने इसी साल द टोंसब्रिज स्कूल से 97.25 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है। इससे पहले उन्होंने 97 प्रतिशत अंकों के साथ ब्राइटलैंड स्कूल से 10वीं की थीं। उनके पिता अतीक अहमद ओएनजीसी में महाप्रंबधक और मां हिना गृहिणी हैं।
विज्ञापन



बशार के बड़े भाई बिलाल बंगलुरू में एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। बशार बताते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और नियमित आठ से 10 घंटे पढ़ाई की। पढ़ाई के अलावा बशार को क्रिकेट, संगीत और फिल्में देखना पसंद है। पढ़ाई के बीच खुद को रिफ्रेश करने के लिए वह ज्यादातर संगीत सुनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनना चाहते हैं आर्यमान 

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, आईटीबीपी के नॉर्थ वेस्टर्न फ्रंटियर के आईजी दीपम सेठ के बेटे आर्यमान मिहिर सेठ ने जेईई मेन के बाद अब जेईई एडवांस में भी ऑल इंडिया 309वीं रैंक हासिल की है। आर्यमान आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई नंदा की चौकी स्थित द टोंसब्रिज स्कूल से की है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी आर्यमान ने 99.4 फीसद अंक हासिल किए थे। उनके बड़े भाई शुभांकर सेठ ने भी आईआईटी बांबे से इंजीनियरिंग की है। मां गौरी सेठ अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। आर्यमान का कहना है कि कभी भी वह घंटों के हिसाब से तैयारी नहीं करते थे, बल्कि ऐसा टाइमटेबल बनाते थे, जिसमें खेल और अन्य गतिविधियां भी शामिल रहे।

दो दोस्तों के बीच रह गया महज एक अंक का फासला
पढ़ाई में दो होनहार बशार अहमद और आर्यमन मिहिर सेठ के बीच हमेशा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रही। सोमवार को जेईई एडवांस का रिजल्ट आया तो दोनों दोस्तों के बीच महज एक अंक का फासला था, लेकिन रैंक के हिसाब से काफी अंतर आ गया। आर्यमन मिहिर सेठ के 250 अंकों पर जहां ऑल इंडिया 309वीं रैंक आई है, वहीं बशार अहमद की 249 अंकों पर 320वीं रैंक आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed