फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jee advanced 2019 applications will start from 3rd may

इंजीनियरिंग की चयन परीक्षा में एंट्री की राह हुई और भी आसान, आईआईटी ने लिया ये फैसला

Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Jee advanced 2019 applications will start from 3rd may

इंजीनियरिंग की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में चयन की राह इस साल आसान हो गई है। दरअसल, आईआईटी ने इस साल जेईई मेन परीक्षा से 21 हजार अधिक अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का टिकट देने का फैसला लिया है। गत वर्ष के 2,24,000 के मुकाबले इस साल 2,45,000 अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का टिकट मिलेगा।

विज्ञापन


UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन


इस साल आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की संभाल रहा है। आईआईटी ने जेईई एडवांस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जेईई मेन के परीक्षा परिणाम से शीर्ष 2,45,000 अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस के लिए चुना जाएगा। इन चयनित अभ्यर्थियों को तीन मई से नौ मई तक जेईई एडवांस के लिए आवेदन करना होगा। उसके बाद इनकी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा का कहना है ईडब्ल्यूएस आरक्षण की वजह से चयनित होने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है जो एक अच्छा मौका है। इससे निश्चित तौर पर अधिक छात्र इस बार क्वालिफाई करेंगे।

जेईई मेन से किस श्रेणी के कितने होंगे चयनित
सामान्य : 1,13,925
ईडब्ल्यूएस : 9,800
ओबीसी : 66,150
एससी : 36,750
एसटी : 18,375
कुल : 2,45,000

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : तीन मई 2019
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : नौ मई 2019
परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 10 मई 2019
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 20 मई 2019
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 27 मई 2019
आंसर की जारी होने की तिथि : चार जून 2019
परिणाम जारी होने की तिथि : 14 जून 2019
यह है वेबसाइट : https://jeeadv.ac.in/

आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 2600 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 1300 रुपये

उत्तराखंड में चार केंद्रों पर होगी परीक्षा
इस साल जेईई एडवांस परीक्षा का एक केंद्र भीमताल हटा दिया गया है। यह परीक्षा प्रदेश में चार केंद्रों हल्द्वानी, देहरादून, रुड़की और हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। 

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed