फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iti admission in uttarakhand.

आईटीआई के लिए युवाओं में दिखा जबर्दस्त क्रेज

Sat, 16 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
iti admission in uttarakhand.
प्रवेश - फोटो : प्रतीकात्मक

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) की 4500 सीटों पर पहले ही चरण में जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दो दिन में ही 5052 छात्रों ने अपनी च्वाइस लॉक कर दी है। आलम यह है कि पहले दिन तीन हजार पंजीकरण का आंकड़ा भी दूसरे दिन दोगुना हो गया।

विज्ञापन


आईटीआई काउंसलिंग समिति से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार से शुरू हुई ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले दिन तीन हजार पंजीकरण और 300 च्वाइस लॉक होने के बाद शुक्रवार को भी छात्रों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


5267 छात्रों ने भरी च्वाइस
शुक्रवार की शाम तक प्रदेशभर से 5784 छात्रों ने पंजीकरण करा दिया था। इनमें से 5267 छात्रों ने च्वाइस भर दी। इन छात्रों में से 5052 ने च्वाइस लॉक भी कर दी। इतनी कम सीटों पर मुकाबला बेहद मुश्किल होने वाला है। अभी छात्र 18 जुलाई तक च्वाइस लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भरें ऑनलाइन च्वाइस : www.ukiti.nic.in

माना जा रहा है कि 18 तक यह आंकड़ा बढ़कर 15 हजार पार कर जाएगा। ऐसे में एक सीट पर तीन-तीन दावेदार हो सकते हैं। 19 जुलाई को सीट आवंटित की जाएंगी, जिसके बाद 20 से 24 जुलाई तक छात्र इन सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed