फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ire vs Afg T20 second match in dehradun held today

IREvAFG: सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा आयरलैंड, आज फिर होगा कड़ा मुकाबला

Sat, 23 Feb 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 23 Feb 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Ire vs Afg T20 second match in dehradun held today
देहरादून में टी 20 मैच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को दूसरा टी-20 मुकाबला शाम साढ़े छह बजे से खेला जाएगा। तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान ने आयरलैंड को पांच विकेट से हराया था।

विज्ञापन


जिससे अफगानिस्तान 1-0 की बढ़त लिए हुए है। शुक्रवार को दोनों टीम के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में घंटों अभ्यास किया। इसमें आयरलैंड की टीम ने दोपहर दो से पांच और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने शाम पांच से आठ बजे तक स्टेडियम की लाइट में प्रैक्टिस की।
विज्ञापन


इस दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। साथ ही रनिंग और स्ट्रेचिंग में खिलाड़ियों ने काफी प्रैक्टिस की। शनिवार को टीम आयरलैंड सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टीम के सदस्य

अफगानिस्तान की टी-20 टीम
असगर अफगान कप्तान, उस्मान घनी, नजीब ताराकाइ, हजरतुल्लाह जजाई, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, शफिकुल्लाह शफाक, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, करीम जनात, फरीद मलिक, सैयद शिरजाद, जिया उर रहमान, जहीर खान, मुजीब उर रहमान और शराफुद्दीन अशरफा।

आयरलैंड की टी-20 टीम
पॉल स्टीयरलिंग कप्तान, एंड्रयू बलबिरने, जॉर्ज हेनरी डॉकरेल, एंड्रयू रॉबर्ट मैक्ब्रीन, केविन ओब्रिन, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रंकिन, सिमरनजीत सिंह, लॉरकन जॉन टकर, जेम्स शैनन, स्टुअर्ट रॉबर्ट थॉम्सन, पीटर चैस और हैरी टॉम टेक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed