फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPL 2020 Auction: Uttarakhand nine Players will participate

आईपीएल 2020: जलवा दिखाने को तैयार उत्तराखंड की नई ब्रिगेड, नीलामी में शामिल हुए नौ खिलाड़ी

Mon, 16 Dec 2019 07:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Dec 2019 07:54 AM IST
सार

  • नीलामी के लिए उपलब्ध 186 भारतीय खिलाड़ियों में से नौ उत्तराखंड के 
  • मनीष पांडे, पंत, नेगी और नगरकोटी पहले से आईपीएल टीमों का है हिस्सा
     

विज्ञापन
IPL 2020 Auction: Uttarakhand nine Players will participate
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की नई ब्रिगेड आईपीएल में जलवा बिखरने को तैयार है। आईपीएल 2020 के लिए चार दिन बाद होने वाले ऑक्शन के लिए उपलब्ध 186 भारतीय खिलाड़ियों में से नौ खिलाड़ी उत्तराखंड के हैं।

विज्ञापन


इनमें अभिमन्यु, आर्यन जुयाल, अनुज रावत, मयंक रावत और आयुष बडोनी जहां बंगाल, यूपी और दिल्ली समेत अन्य राज्यों की टीमों का हिस्सा हैं। वहीं उन्मुक्त चंद, सौरभ रावत जहां उत्तराखंड रणजी टीम का हिस्सा हैं, वहीं हिमांशु बिष्ट अंडर-23 टीम में रहे हैं। उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा गया है। 
विज्ञापन


बागेश्वर के मनीष पांडे और कमलेश नगरकोटी के अलावा ऋषभ पंत और पवन नेगी पहले से अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के साथ बने हुए हैं। मनीष पांडे को सन राइजर्स हैदराबाद, जबकि इंजरी से उबरकर आए कमलेश नगरकोटी को कोलकाता नाइट राइडर ने अपनी टीम में बरकरार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। उत्तराखंड के एक और खिलाड़ी पवन नेगी विराट की सेना यानी आरसीबी में बने हुए हैं। उत्तराखंड की नई ब्रिगेड में हल्द्वानी निवासी विकेट कीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल, सौरभ रावत के अलावा रामनगर के अनुज रावत भी नीलामी के लिए उपलब्ध हैं।

तीनों ही खिलाड़ी विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप अपनी-अपनी टीमों के प्लेयर हैं। वहीं ऑलराउंडर के रूप में टिहरी के आयुष बडोनी, हिमांशु बिष्ट जबकि बतौर बल्लेबाज बंगाल के सलामी बल्लेबाज और देहरादून निवासी अभिमन्यु ईश्वरन, मयंक रावत और शुभंम पुंडीर भी आईपीएल नीलामी के लिए उपलब्ध 186 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। 

आईपीएल ऑक्शन के लिए उपलब्ध उत्तराखंड के साथ ही देश के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। धीरे-धीरे पूरे देश को पता चलने लगा है कि उत्तराखंड में कितना टैलेंट छिपा है।
- महिम वर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed