फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Integrated Law Course Proposal approved from Garhwal University

गढ़वाल विवि से इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की स्वीकृति मिली, पांच साल में ही मिल जाएगी एलएलबी की डिग्री

Fri, 29 May 2020 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 May 2020 11:57 PM IST
सार

  • पाठ्यक्रम की मंजूरी को एमएचआरडी को प्रस्ताव भेजेगा रामतीर्थ परिसर

विज्ञापन
Integrated Law Course Proposal approved from Garhwal University

विस्तार

गढ़वाल विवि का स्वामी रामतीर्थ परिसर अब इंटरमीडिएट के बाद सीधे इंटीग्रेटेड लॉ की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। विवि प्रशासन की ओर से पांच वर्षीय लॉ इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ स्टडीज से अनुमति मिल गई है। अब पाठ्यक्रम को अंतिम मंजूरी के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जा रहा है। इस कोर्स को हरी झंडी मिलते ही छात्र-छात्राओं को छह की बजाय पांच साल में ही एलएलबी की डिग्री मिल जाएगी।

विज्ञापन


एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न पारंपरिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, कॉमर्स, अर्थशास्त्र और लॉ सहित कई अन्य कोर्स शामिल हैं, लेकिन परिसर में सबसे अधिक लॉ विषय में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है, क्योंकि इस क्षेत्र में नौकरी के कई अवसर मिल जाते हैं।
विज्ञापन



ऐसे में परिसर प्रशासन ने पांच वर्षीय इंटीग्रेडट लॉ का नया पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। अभी तक परिसर में लॉ करने के लिए स्नातक की परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इंटीग्रेटेड लॉ का कोर्स सीधे इंटर पास ऐसे विद्यार्थियों के लिए है, जो सीधे विधि से स्नातक करना चाहते हैं। छात्रों की मांग को देखते हुए परिसर प्रशासन ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे बॉर्ड आफ स्टडीज ने अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पाठ्यक्रम को मंजूरी के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जा रहा है। वहां से स्वीकृति मिलते ही विधि के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों को छह की बजाय पांच साल में ही डिग्री मिल सकेगी। परिसर के निदेशक डा. एए बौड़ाई ने बताया कि पांच वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम संचालन के प्रस्ताव को अनुमति के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय  को भेजा जा रहा है। वहां से स्वीकृति मिलते ही कोर्स शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed