फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Industrial training institute Admission process changed in uttarakhand 

आईटीआई में दाखिलों की प्रक्रिया बदली, इस साल प्रवेश परीक्षा से नहीं इस तरह होंगे एडमिशन 

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Industrial training institute Admission process changed in uttarakhand 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इस साल प्रवेश परीक्षा नहीं बल्कि मेरिट से दाखिले होंगे। इसके लिए जून के दूसरे सप्ताह के अंत तक मेरिट फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


प्राइवेट और सरकारी आईटीआई में कुल 9033 सीटें हैं, जिनमें से सरकारी संस्थानों की करीब पांच हजार सीटें शामिल हैं। गत वर्ष तक दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा के बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग होती थी।
विज्ञापन


इस साल से नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) ने प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। इसके तहत सभी आईटीआई में केवल मेरिट से दाखिले होंगे। छात्र सीधे संबंधित कोर्स में अपनी योग्यता के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी और फिर काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी प्रक्रिया

सभी आईटीआई से प्रवेश के लिए मेरिट फॉर्म लिए जा सकते हैं। भरने के बाद फॉर्म को संबंधित आईटीआई में जमा कराना होगा। इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी। 

जुलाई में होगी काउंसिलिंग
मेरिट से आवेदन करने के बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीटों का आवंटन किया जाएगा। विभाग की योजना यह है कि सभी जगहों पर जमा होने वाले मेरिट फॉर्म को एक जगह एकत्र कर सीट आवंटन किया जाए।

एनसीवीटी के निर्देशानुसार आईटीआई में दाखिलों की प्रक्रिया बदली गई है। अब मेरिट से दाखिले किए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
 -जेएम नेगी, काउंसिलिंग प्रभारी, आईटीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed