फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   important news about group c exam 

युवाओं के लिए जरूरी खबर, समूह ‘ग’ की परीक्षा को लेकर जारी हुआ नया फरमान

Thu, 21 Sep 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Sep 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
important news about group c exam 

अगर आपने भी समूह ‘ग’ का परीक्षा फार्म भरा है तो खबर आपके ल‌िए है। आयोग ने इसे इसके ल‌िए नया फरमान जारी क‌िया है। पढ़ें जरूरी खबर...

विज्ञापन


समूह ‘ग’ के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त करीब 2072 पदों की लिखित परीक्षा के ल‌िए लिए डेढ़ लाख अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो साल पहले जारी रिक्त पदों के विज्ञप्ति में संशोधन कर आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। 
विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की जो भी लिखित परीक्षा आयोजित होगी, वो अब 2008 की भर्ती नियमावली के अनुसार कराई जाएगी। एक समान अर्हता वाले रिक्त पदों को क्लब परीक्षा होगी। जिसमें 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा। इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पाठ्यक्रम को संशोधित किया गया

important news about group c exam 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वर्ष 2015 से विभिन्न पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें कई पदों की परीक्षा दो साल बाद भी नहीं कराई गई। रिक्त पदों की परीक्षाओं का बैकलॉग ज्यादा होने से आयोग ने एक समान पदों को क्लब कर 2008 की भर्ती प्रक्रिया नियमावली के अनुरूप परीक्षा कराने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर आयोग ने अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे। 

जिसमें 400 अभ्यर्थियों ने प्रस्ताव के पक्ष में अपना सुझाव दिया। आयोग का कहना है कि वर्ष 2015 में जारी रिक्त पदों की विज्ञप्ति में संशोधन कर एक ही प्रश्न पत्र पर 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभी तक 15 पदों के मूल विज्ञापन में निर्धारित परीक्षा पाठ्यक्रम को संशोधित किया गया, जिन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक है।

उनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन व हिंदी के प्रश्न होंगे। जबकि तकनीकी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, बीकॉम और अन्य तकनीकी डिप्लोमा निर्धारित है, इसमें संबंधित विषय का प्रश्न पत्र होगा।

इन पदों की होगी लिखित परीक्षा

important news about group c exam 

समूह ‘ग’ के तहत पुस्तकालय अध्यक्ष, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सहायक लेखाकार, सर्वेयर, वाहन चालक, समीक्षा अधिकारी, उद्यान पर्यवेक्षक, अवर अभियंता, तकनीशियन विद्युत, वैज्ञानिक सहायक, मत्स्य निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, फोटोग्राफर, रेशम निरीक्षक, डेंटल हाईजिनिस्ट, वर्गीकरण पर्यवेक्षक, सहायक अध्यापक(एलटी), मैकेनिक टायर, सहायक भंडार पालक, फिटर मैकेनिक के 2072 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

वर्ष 2015 में जारी पदों की विज्ञप्ति में संशोधन कर 2008 की भर्ती प्रक्रिया नियमावली के अनुसार ही लिखित परीक्षा होगी। भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए समान अर्हता वाले पदों को क्लब कर एक ही परीक्षा होगी। अब आयोग की ओर से लिखित परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। 
-संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed