इग्नू परीक्षा 2020: असाइनमेंट जारी, वेबसाइट से डाउनलोड कर इस तरीख तक कराएं जमा
- जुलाई 2020 की परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर तक जमा करा सकते हैं एसाइनमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने नए सत्र के लिए सभी कोर्सेज के असाइनमेंट जारी कर दिए हैं। छात्र वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद क्षेत्रीय केंद्र की ई-मेल आईडी पर भेजना होगा।
अपने-अपने कोर्सों का असाइनमेंट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए इग्नू के छात्र ऑफिशल वेबसाइट ignou.ac.in को देख सकते हैं। जुलाई 2020 एडमिशन सेशन के छात्रों के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर है। छात्रों को निर्धारित समय के अंदर अपने स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर को असाइनमेंट जमा करना होगा।
इग्नू टर्म एंड एग्जाम देने के लिए असाइनमेंट जमा करना जरूरी है। छात्रों को असाइनमेंट के पहले पेज पर अपना एनरोलमेंट नंबर, नाम, पता, असाइनमेंट कोड और स्टडी सेंटर का कोड लिखना होगा और भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने असाइनमेंट की एक फोटोकॉपी रखनी होगी।
इससे पहले इग्नू ने छात्रों को जनवरी एडमिशन सेशन के लिए 30 अप्रैल तक क्षेत्रीय केंद्रों को हाथ से लिखित अपनी स्कैन की हुई कॉपी भेजने का निर्देश दिया था। सभी क्षेत्रीय केंद्रों ने असाइनमेंट जमा करने के लिए ई-मेल आईडी बनाई है।