{"_id":"5d41bf658ebc3e6d0b74dbad","slug":"ignou-admission-2019-date-increased-till-14-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, इग्नू में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक ले सकते हैं दाखिला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ध्यान दें, इग्नू में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक ले सकते हैं दाखिला
Thu, 01 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 01 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नए सेशन के एडमिशन की तारीख बढ़ गई है। बुधवार को अंतिम तारीख थी तो एडमिशन के लिए लंबी कतार लग गई। हालांकि दोपहर बाद एडमिशन की तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इग्नू के अधिकांश कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपने प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है और ऑनलाइन ही शुल्क का भुगतान करना है।
विज्ञापन
यदि किसी अभ्यर्थी को इग्नू वेबसाइट के व्यस्त चलने के कारण ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने में कठिनाई हो रही हो तो उस दशा में वे क्षेत्रीय केंद्र या स्टडी सेंटर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। इग्नू के उप निदेशक डॉ. रंजन कुमार और सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि अब स्टूडेंट्स 14 अगस्त तक ऑनलाइन या ऑफलाइन एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
एससी, एसटी को फ्री एडमिशन
इग्नू में एससी, एसटी स्टूडेंट को बीए, बीकॉम, बीएससी, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में फ्री एडमिशन दिया जाता है। इसके लिए उन्हें अपना जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के अलावा दो फोटोग्राफ साथ लेकर आना होगा।