फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IGNOU 36th Convocation: 2794 students got degree President Draupadi Murmu Join online as chief guest

IGNOU Convocation: 2794 शिक्षार्थियों को मिली डिग्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑनलाइन की शिरकत

Mon, 03 Apr 2023 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Apr 2023 10:50 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इग्नू दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है। यह देश, विदेश में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
IGNOU 36th Convocation: 2794 students got degree President Draupadi Murmu Join online as chief guest
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 36वें दीक्षांत समारोह का आयोजन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन स्थित सभागार में हुआ। समारोह में 2794 शिक्षार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑनलाइन माध्यम से शिरकत की।

विज्ञापन


सोमवार को इग्नू के मुख्यालय और क्षेत्रीय केंद्रों पर दीक्षांत समारोह एक साथ सम्पन्न हुआ। मुख्यालय के कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से प्रसारण क्षेत्रीय केंद्र पर भी देखा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इग्नू दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है। यह देश, विदेश में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। उत्तराखंड के हर जिले में इग्नू के केंद्र स्थित हैं। जहां हर साल बड़ी संख्या में छात्र पंजीकृत होते हैं।
विज्ञापन


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने कहा कि क्षेत्रीय केंद्र के 2794 शिक्षार्थियों को उपाधि दी गई। इनमें 1415 स्नातक डिग्री कार्यक्रम, 952 स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, 297 स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम, 50 डिप्लोमा कार्यक्रम और 80 प्रमाणपत्र कार्यक्रम के शिक्षार्थी शामिल रहे। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब पांच प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इग्नू की ओर से जेल बंदियों को निशुल्क शिक्षा, आकाशदीप और ज्ञानदीप परियोजनाओं के तहत देश के सशस्त्र एवं सुरक्षा बलों को उच्च शिक्षा दी जा रही है। दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने भी शिरकत की।

इग्नू को मिल चुका ग्रेड ए++

डॉ. अनिल डिमरी ने बताया कि विवि के उत्कृष्ट कार्यों के लिए हाल ही में बैंक की ओर से ए++ ग्रेड भी दिया गया है। इग्नू द्वारा कोरोना काल के बाद से ऑनलाइन माध्यम से शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा मुहैया कराई जा रही है।

नई शिक्षा नीति-2020 के तहत इग्नू एवं यूजीसी के तत्वावधान में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक डॉ. रंजन कुमार, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद, अनुभाग अधिकारी राकेश चंद्र नौनी, देहरादून स्थित अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. ओनिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed