फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Medical University: Nursing-paramedical entrance examination will be held on 3th and 4th October

एचएनबी मेडिकल विवि: तीन और चार अक्टूबर को होगी नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा

Wed, 09 Sep 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Sep 2020 09:38 PM IST
सार

  • एचएनबी मेडिकल विवि ने जारी की परीक्षा की तिथियां
  • 22 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
HNB Medical University: Nursing-paramedical entrance examination will be held on 3th and 4th October
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा तीन व चार अक्टूबर को कराई जाएगी। एचएनबी मेडिकल विवि ने इसकी अंतिम तिथियां जारी कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सेज में दाखिलों की प्रवेश परीक्षाएं दो दिन में कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि एएनएम की प्रवेश परीक्षा तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जीएनएम की प्रवेश परीक्षा तीन अक्तूबर को ही दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा चार अक्टूबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। 
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय जुयाल ने बताया कि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अच्छा मौका है। वह 22 सितंबर शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। 24 सितंबर से वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामेडिकल की 90 सीटें बढ़ी 

प्रदेश के होनहारों के लिए प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया के बीच अच्छी खबर आई है। इस साल से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भी पैरामेडिकल की पढ़ाई होगी। इसके लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 90 सीटों की अनुमति मिल गई है।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पिछले साल ही 60 सीटों पर पढ़ाई शुरू हो चुकी है। विवि कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि इस साल होनहारों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 150 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।

तेजी से बढ़ रहे हैं आवेदन
एचएनबी मेडिकल विवि ने प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू की थी। नर्सिंग और पैरामेडिकल के लिए तेजी से आवेदन आ रहे हैं। चार हजार से अधिक छात्र अभी तक आवेदन कर चुके हैं। अभी 22 सितंबर तक मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed