फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Medical University: Nursing And paramedical entrance examination will held on 26 centers in dehradun

देहरादून: 13 सितंबर को 26 केंद्रों पर होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, यह प्रमाणपत्र जरूर रखें साथ...

Wed, 09 Sep 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Sep 2020 09:38 PM IST
सार

  • नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड के साथ ही कुछ और जरूरी दस्तावेज साथ रखें
  • 13 सितंबर को होने जा रहा है प्रवेश परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन
HNB Medical University: Nursing And paramedical entrance examination will held on 26 centers in dehradun
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल से बचाव के निर्देशों के साथ मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 13 सितंबर को होने जा रही है। देहरादून जिले में इसके लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं।  उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पहले से पहुंचने के साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को अपने साथ पारदर्शी शीशी में सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


अगर किसी उम्मीदवार की जांच के दौरान तापमान बढ़ा हुआ पाया जाता है तो उसे आईसोलेशन रूम में रखा जाएगा। 15 मिनट तक उसे वहां रखने के बाद दोबारा जांच की जाएगी। अगर इसके बाद भी तापमान कम नहीं आता है तो उसे आईसोलेशन रूम में रखते हुए ही एग्जाम देना होगा।
विज्ञापन


परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी का कहना है कि कोविड-19 से बचाव करते हुए मास्क और सैनिटाइजर के साथ उम्मीदवार को दिमाग से कोरोना का डर निकालकर आगे जाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि उम्मीदवार अपनी परीक्षा पर फोकस करें। निश्चित तौर पर अच्छे अंक ला पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी नीट यूजी

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर रेसकोर्स, एसजीआरआर पटेलनगर, एसजीआरआर तालाब, दून इंटरनेशनल स्कूल, सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट, तुलाज इंस्टीट्यूट, एसजीआरआर बांबे बाग, जीआरडी एकेडमी, केवि सालावाला, केवि नंबर 2, केवि ओएनजीसी, केवि बीरपुर, केवि एफआरआई, केवि आईएमए, केवि अपर कैंप, केवि ओएलएफ, केवि ओएफडी, जसवंत मॉर्डन, स्कॉलर्स होम, शिवालिक इंस्टीट्यूट शिमला बाईपास, डीएसबी ऋषिकेश, निर्मल आश्रम ऋषिकेश, द एशियन स्कूल, चिल्ड्रंस एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल।

यह प्रमाणपत्र जरूर साथ रखें
नीट एडमिट कार्ड, कोविड-19 सेल्फ डिक्लरेशन, एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक आईडी प्रूफ, अगर दिव्यांग हो तो दिव्यांगता प्रमाणपत्र।

यह है परीक्षा का ड्रेस कोड
सभी उम्मीदवारों के लिए फेस मास्क और ग्लब्स पहनने अनिवार्य हैं। एग्जाम हॉल में छात्र सांस्कृतिक और प्रथागत कपड़े पहन सकते हैं। हालांकि, लड़के और लड़कियों दोनों के लिए लंबी बांह के कपड़े पहनने पर मनाही है। जूते पहनने की मनाही है, लेकिन उम्मीदवार स्लीपर या सैंडल पहन सकते हैं। भारी आभूषण, घड़ी या ऐसे ही दूसरे सामान पहनने पर पाबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed