एचएनबी मेडिकल विवि: तीन और चार अक्टूबर को होगी नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा
- एचएनबी मेडिकल विवि ने जारी किया नोटिफिकेशन
- आज से शुरू होने जा रहे हैं ऑनलाइन आवेदन
विस्तार
उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा तीन व चार अक्टूबर को होगी। एचएनबी मेडिकल विवि ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि कोविड-19 के तहत प्रवेश परीक्षा में पूरी एहतियात बरती जाएगी।
छात्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस बार कोरोना के चलते प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया देरी से शुरू हो पा रही है। जो छात्र-छात्राएं नर्सिंग या पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक हैं, वह बुधवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यहां होगी परीक्षा
देहरादून, श्रीनगर, नई टिहरी, गोपेश्वर, हरिद्वार, हल्द्वानी, पिथौरागढ, अल्मोड़ा, रामनगर और रानीखेत।
ऑनलाइन आवेदन यहां करें: http://hnbumu.ac.in
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 22 सितंबर
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : 22 सितंबर
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि : 24 सितंबर
परीक्षा की तिथि : एएनएम, जीएनएम-तीन अक्तूबर और एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए चार अक्टूबर