फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Garhwal University New rules for students

गढ़वाल विवि ने छात्रों के लिए जारी किए नए नियम, ऐसा करने पर लौटाना होगा पूरा शुल्क

Fri, 31 May 2019 09:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
HNB Garhwal University New rules for students
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अगर किसी कॉलेज में कोई छात्र दाखिलों की अंतिम तिथि से 15 दिन पहले सीट छोड़ देता है तो उस कॉलेज को उसका पूरा शुल्क लौटाना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के इन नियमों को गढ़वाल विवि ने सभी कॉलेजों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विवि की ओर से सभी कॉलेजों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


यूजीसी के पास कॉलेजों की शिकायतें आती हैं कि कई कॉलेज ऐसे हैं जो छात्र के सीट छोड़ने पर शुल्क नहीं लौटाते या काफी कम लौटाते हैं। कई कॉलेज शुल्क लौटाने के लिए छात्र से चक्कर कटवाते हैं। अब गढ़वाल विवि ने साफ कर दिया है कि यूजीसी के शुल्क संबंधी नियमों का अनुपालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह है शुल्क वापसी का नियम
शर्त शुल्क वापसी
- अंतिम तिथि की घोषणा होने से 15 दिन पहले सीट छोड़ने पर    100 प्रतिशत
- अंतिम तिथि की घोषित होने से 15 दिन तक सीट छोड़ने पर    90 प्रतिशत
- अंतिम तिथि घोषित होने के बाद 15 दिन के भीतर सीट छोड़ने पर    80 प्रतिशत
- अंतिम तिथि घोषित होने के बाद 15 दिन से कम समय में सीट छोड़ने पर    50 प्रतिशत
- अंतिम तिथि की घोषणा के 30 दिन के बाद सीट छोड़ने पर    शून्य

मूल प्रमाणपत्र नहीं रख सकते 
तमाम कॉलेजों से यह भी शिकायत सामने आ रही हैं कि वह दाखिले के समय छात्रों के असली प्रमाणपत्र अपने पास रख लेते हैं। लिहाजा, इस पर भी रोक लगाई जा चुकी है। छात्र को केवल स्व: प्रमाणित सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed