फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Garhwal Central University examination 2020 postponed

गढ़वाल केंद्रीय विवि की 10 सितंबर से होने वाली परीक्षा स्थगित, जारी होगी नई तिथि

Tue, 25 Aug 2020 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Aug 2020 09:34 PM IST
सार

  • 10 सितंबर से होनी थी परीक्षा, कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया फैसला
  • अब परीक्षा से 15 दिन पूर्व घोषित होगी तिथि

विज्ञापन
HNB Garhwal Central University examination 2020 postponed

विस्तार

एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में 10 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षा एक बार फिर टल गई हैं। विवि के अनुसार, आगामी परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पूर्व घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते इस बार विवि और संबद्ध महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में सिर्फ स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। अन्य सेमेस्टर (इंटरमीडिएट सेमेस्टर) में इंटरनल असेसमेंट व पिछले अंकों के आधार पर प्रमोट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व में विवि ने जुलाई से परीक्षा तय की थी, लेकिन इसके बाद एक सितंबर से परीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया। उसके बाद 10 सितंबर से परीक्षा शुरू कराने की बात कही गई, लेकिन विवि के छात्र नेता वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए परीक्षाओं के विरोध करते हुए परीक्षा स्थगित करने का दबाव बनाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए मंगलवार को कुलपति सचिवालय में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि वर्तमान में श्रीनगर व कीर्तिनगर समेत राज्य में कोरोना का प्रसार हो रहा है।

साथ ही यह भी आकलन किया जाए कि छात्रों के लिए व्यवस्थाएं किस प्रकार होगी। चर्चा के बाद 10 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पूर्व घोषित कर दिया जाएगा।

बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट, डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, पीआरओ आशुतोष बहुगुणा और उपकुलसचिव (परीक्षा) अनीस आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed