फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2020: Hemkund Sahib Doors closed for Winter

Hemkund Sahib Yatra 2020: अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए हुए बंद हेमकुंड साहिब के कपाट

Sat, 10 Oct 2020 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2020: Hemkund Sahib Doors closed for Winter
हेमकुंड साहिब - फोटो : File Photo

हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान करीब 1300 श्रद्धालु इस वर्ष की अंतिम अरदास में शामिल हुए। हेमकुंड साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह ने इस वर्ष की अंतिम अरदास पढ़ी। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट अपने नियत समय से तीन माह बाद यानि 04 सितंबर को खुले। जबकि पूर्व में एक जून को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाते थे। इस बार करीब साढ़े आठ हजार श्रद्घालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया की हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे पहली अरदास के साथ शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे सुखमणी का पाठ, 11 बजे शबद कीर्तन, दोपहर 12.30 बजे पर इस वर्ष की अंतिम अरदास मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह के द्वारा पढ़ने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में दरवार साहिब से सचखंड में विराजमान किया गया। ठीक डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट को शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया।

लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के समीप ही स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा लक्ष्मण मंदिर में पूजा अर्चना की गई और भोग लगाने के बाद मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed