फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2020 : Hemkund Sahib door open today

हेमकुंड साहिब यात्रा 2020 : जो बोले सो निहाल... के जयकारों के साथ खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 127 श्रद्धालु बने साक्षी

Fri, 04 Sep 2020 05:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2020 : Hemkund Sahib door open today
हेमकुंड साहिब - फोटो : File Photo

जो बोले सो निहाल... के जयकारों के साथ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार सुबह दस बजे विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कोरोना की वजह से इस वर्ष तीन माह बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खुले हैं। इस बार सिर्फ एक माह छह दिन के लिए ही हेमकुंड साहिब के दर्शन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


Chardham yatra 2020: दो महीने में 37 हजार से अधिक ई-पास जारी, 22 हजार तीर्थ यात्री कर चुके यात्रा
विज्ञापन


कपाट खुलने के दौरान 127 श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने पवित्र हेमकुंड सरोवर में स्नान कर पहली अरदास में भाग लिया। इस दौरान हेमकुंड साहिब में जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे घांघरिया से पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। नौ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में सचखंड से गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में लाया गया और 10 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए।


इसके बाद सुखमणी का पाठ, 11: 20 पर शबद कीर्तन और 12:30 पर इस वर्ष की पहली अरदास हुई। 12:45 पर हुक्मनामा का पाठ किया गया। कपाट खुलने के मौके पर हेमकुंड साहिब पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय और खिचड़ी का लंगर खिलाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ पर 418 इंजीनियर कोर के मेजर रविंद्र सिंह पुंडीर व बीआरओ के कर्नल मनीष कपिल को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुले

हेमकुंड साहिब के साथ ही पास ही स्थित लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुल गए हैं। पुलना के ग्राम प्रधान विशराज सिंह चौहान ने बताया कि अब हेमकुंड साहिब के साथ ही तीर्थयात्री लक्ष्मण मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed