{"_id":"642d3e27ae4e6faaed08577e","slug":"hemkund-sahib-doors-will-open-on-20-may-2023-uttarakhand-news-in-hindi-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib: श्रद्धालुओं के लिए 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib: श्रद्धालुओं के लिए 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू
Wed, 05 Apr 2023 03:02 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 05 Apr 2023 03:02 PM IST
सार
इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। वहीं बुधवार को प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव एसएस संधु से मुलाकात की। वार्ता में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के सहयोग से गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस साल हेमकुंड की यात्रा 20 मई से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की मौजूदगी में हुई समिति की बैठक में 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव एसएस संधु से मुलाकात की। वार्ता में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के सहयोग से गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस साल हेमकुंड की यात्रा 20 मई से शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: अनुमति मिलने के बावजूद अकासा एयरलाइंस ने नहीं शुरू की फ्लाइट, ये तीन कंपनियां पहले ही कर चुकीं बंद
विज्ञापन
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।