{"_id":"5d9ea1958ebc3e93ad105afa","slug":"hemkund-sahib-doors-close-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः शीतकाल के लिए बंद हुए सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट, तीन हजार भक्त रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः शीतकाल के लिए बंद हुए सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट, तीन हजार भक्त रहे मौजूद
Thu, 10 Oct 2019 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। करीब तीन हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं का जत्था इस शुभ घड़ी का साक्षी बना।
विज्ञापन
आज सुबह दस बजे सुखमणी पाठ, पूर्वाह्न 11 बजे सबद कीर्तन, दोपहर साढ़े बारह बजे अरदास के बाद विधि विधान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सतखंड में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर करीब दो बजे धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजे बंद किए गए। बता दें कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। दो लाख 80 हजार तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।
विज्ञापन