फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heavy rain warning in Dehradun Chamoli and Nainital Uttarakhand Weather Update in hindi

Uttarakhand Weather News: मानसून की विदाई से पहले तेज दौर की बारिश होने के आसार, जानिए आज के मौसम का हाल

Fri, 06 Sep 2024 08:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Sep 2024 08:47 AM IST
सार

मौसम विभाग ने दून, चमोली और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश में बारिश के चलते कई सड़कें बंद हैं। 

विज्ञापन
Heavy rain warning in Dehradun Chamoli and Nainital Uttarakhand Weather Update in hindi
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, कुमाऊं के बागेश्वर जिले के कुछ हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, मानसून की विदाई से पहले पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है। हाईवे जगह-जगह बंद है। वहीं कई जगह भूस्खलन ने लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। आज गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद हैं। कुछ जगह बीआरओ हाईवे खोलने में जुटी है, लेकिन कई जगह फंसे लोग ही रास्ता खोलने में जुट गए हैं। बारिश के साथ लगातार बोल्डर पत्थर गिरने से समस्या बनी हुई है।

लोगों को किया जा रहा विस्थापित
उत्तरकाशी के  वरुणावत पर्वत के बफर जोन में रहने वाले परिवार विस्थापित होंगे। जिला प्रशासन ने वरुणावत पर्वत पर हुए भूस्खलन के बाद बफर जोन को सुनिश्चित करने के लिए यहां रहने वाले परिवारों को विस्थापित करने की योजना प्रस्तावित की है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर वाहन देगी सरकार, यहां से होगी पहले चरण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed