फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heavy rain rock fell on house roof in karnprayag Chamoli badrinath Highway update

Chamoli: मकान की छत पर गिरी चट्टान, परिवार ने भागकर बचाई जान, बदरीनाथ हाईवे को लेकर पढ़ें ये जरूरी अपडेट

Fri, 04 Jul 2025 02:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जगह-जह सड़कें बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। चारधाम यात्रा खासतौर पर प्रभावित हो रही है। आज दो घंटे के लिए अस्थायी रूप से बदरीनाथ हाईवे बंद रहेगा।

विज्ञापन
Heavy rain rock fell on house roof in karnprayag Chamoli badrinath Highway update
मकान की छत पर गिरा पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जिले के कपीरी पट्टी के कनखुल मल्ला में भारी बारिश के चलते एक बड़ी चट्टान मकान की छत पर गिर गई। मकान को अंदर और बाहर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे उमटा के पास बंद है।

विज्ञापन


मकान की छत पर चट्टान टूटकर गिरने से पुष्कर सिंह बिष्ट को काफी नुकसान हुआ है। परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बदरीनाथ नेशनल हाइवे उमटा के पास बंद होने से लोगों को देवतोली सिवाई होते हुए बदरीनाथ सहित अन्य स्थानों को भेजा जा रहा। तीन जुलाई को भारी बारिश के चलते उमट्टा क्षेत्र में बद्रीश होटल के पास भूस्खलन हो गया, जिससे हाईवे पर मलबा जमा हो गया। इसके कारण यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे दो घंटे रहेगा बंद
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक अस्थायी रूप से मार्ग बंद रखा है। इस दौरान हल्के दोपहिया वाहनों को कर्णप्रयाग-सिवाई-कालेश्वर मार्ग से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: यात्रा पैदल मार्ग पर दो यात्रियों की मौत, एक चंडीगढ़ तो दूसरी गुजरात से आई थी बाबा के दर्शन करने
प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही कर्णप्रयाग पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग 5000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसकी मरम्मत जल संस्थान द्वारा की जा रही है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस और राजस्व टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रशासन ने यात्रियों से मार्ग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed