फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   heavy Rain monsoon Effect on Chardham Yatra Pilgrim stopped at Sonprayag Kedarnath Badrinath highway blocked

Uttarakhand Weather: मानसून का असर; चारधाम यात्रा प्रभावित, हाईवे बंद, जगह-जगह रोके गए तीर्थयात्री

Wed, 25 Jun 2025 09:26 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ lचमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ lचमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jun 2025 09:26 AM IST
सार

केदारनाथ में लगातार बारिश के कारण /यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को भी रोक दिया गया है।

विज्ञापन
heavy Rain monsoon Effect on Chardham Yatra Pilgrim stopped at Sonprayag Kedarnath Badrinath highway blocked
सोनप्रयाग में रोके गए यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर गहराने लगा है। केदारनाथ में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते आज सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को एहतियातन रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि केदारनाथ पैदल मार्ग के सभी पड़ावों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट के समीप पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। इससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को मार्ग में ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन


रातभर की बारिश के कारण ज्योतिर्मठ क्षेत्र में चट्टानों से पत्थर छिटक कर हाईवे पर आ गिरे, जिससे हाईवे के दोनों ओर तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पुलिस और बीआरओ की टीमें पहुंच चुकी हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: चट्टान भरी चुनौतियों पर भारी फौलाद सी आस्था...हर दिन पहुंच रहे 50 हजार से अधिक श्रद्धालु

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मार्ग खुलते ही तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। प्रशासन तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और मौसम के मद्देनजर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed