{"_id":"5bf180d5bdec2269c33c6422","slug":"gurukul-kangri-university-semester-exam-program-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
books
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न विषयों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एमए विभिन्न विषयों की सेमेस्टर परीक्षा तीन दिसंबर से और बीए, बीपीईएस, बीए ऑनर्स की सेमेस्टर चार दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
गुरुकुल विवि में एमए विषयों की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरु होकर 27 दिसंबर को समाप्त होगी। यह परीक्षाएं दस से एक बजे के संपन्न होगी। मुख्य परिसर के साथ-साथ कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून और कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में भी एमए की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विवि में एमए वेद, संस्कृत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, योग मनोविज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी के साथ पीजी डिप्लोमा हिंदी पत्रकारिता एवं पीजी डिप्लोमा योग विज्ञान आदि पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेेश रंजन वर्मा ने बताया कि विवि की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करते हुए वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।