फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gurukul Kangri University PhD thesis will be checked in Foreign countries

पहल: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पीएचडी की थीसिस अब विदेशों में होगी चेक

Sat, 28 Sep 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Sep 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Kangri University PhD thesis will be checked in Foreign countries
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक अहम निर्णय लेते हुए विवि में होने वाली पीएचडी की थीसिस को विदेशों में भेजकर विषय विशेषज्ञों से चेक कराने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


सत्र 2019-20 से विवि से होने वाली सभी पीएचडी पर यह निर्णय लागू होगा। विवि में होने वाले शोध कार्यों के लिए अब विदेशी वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों के नाम भी पैनल में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुकुुल कांगड़ी विवि प्रशासन ने विवि में शोध कार्य की गुणवत्ता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। विवि में विभिन्न विषयों में होने वाली पीएचडी की थीसिस को विदेशों में भेजे जाने के लिए परीक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता पाए जाने पर शोधार्थी को अपनी थीसिस मूल विषय की भाषा के साथ ही अंग्रेजी में भी प्रस्तुत करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही विदेशों में बैठे विषय विशेषज्ञ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शोधार्थी का वायवा ले सकेंगे।

सत्र 2019-20 से विवि में होने वाली पीएचडी का शोधसार शोधार्थी को मूल विषय की भाषा के अंग्रेजी में प्रस्तुत करना होगा। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. दिनेश भट्ट ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि से होने वाले शोध कार्यों की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाए जाने के लिए विवि प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

यह पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में अपनाई गई है। विवि में होने वाले शोध कार्यों के लिए अब विदेशी वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों के नाम भी पैनल में जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed