{"_id":"571bdc424f1c1b44658b47d7","slug":"guest-teacher-recruitment-release-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के लिए जारी नई विज्ञप्ति निरस्त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के लिए जारी नई विज्ञप्ति निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के लिए जारी की गई नई विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से गेस्ट टीचरों की सेवाएं समाप्त कर जनपद स्तर पर मेरिट के आधार पर चयन के लिए नई विज्ञप्ति जारी गई थी। जिसके विरोध में प्रदेश भर के गेस्ट टीचर सड़कों पर उतर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञप्ति निरस्त करने के निर्देश
बीते दिनों धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन के बाद शासन ने चयन के लिए नई विज्ञप्ति निरस्त करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि नई विज्ञप्ति निरस्त कर ब्लॉक स्तर पर मेरिट के आधार पर शिक्षकों का पूल गठित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं शिक्षकों को अब 89 दिनों के बजाए एक शिक्षा सत्र के लिए रखा जाएगा। नियमित शिक्षकों के प्रमोशन और तबादलों के बाद शेष रिक्त पदों पर गेस्ट टीचरों को रखा जाएगा।