फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group 'C' Recruitment for 1016 vacant posts Application process starts from today

अनलॉक-1: समूह ग के पदों के लिए भर्ती खुली, आज से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 11 Jun 2020 02:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jun 2020 02:25 AM IST
सार

  • आज से विभिन्न विभागों में 1016 पदों के लिए दोबारा से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू जाएगी।

विज्ञापन
Group 'C' Recruitment for 1016 vacant posts Application process starts from today
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अनलॉक-1 शुरू होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग पदों की भर्ती खोल दी है। गुरुवार से विभिन्न विभागों में 1016 पदों के लिए दोबारा से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू जाएगी। आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख को एक सप्ताह बढ़ाया है। जिससे सभी युवक ऑनलाइन आवेदन कर सके।

विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि अनलॉक-1 शुरू हो गया है। जिससे सभीव्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी कार्यालय खुल गए हैं। 23 मार्च 2020 को आयोग ने लॉकडाउन के कारण 1016 पदों की आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया था।
विज्ञापन



11 जून से इन पदों के लिए दोबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर आवेदन फार्म उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग ने आवेदन का समय सात दिन बढ़ाया है। जिससे पदों के हिसाब से योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने से वंचित न रह जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें, किस पोस्ट पर कितने पदों के लिए होगी भर्ती

पद का नाम पदों की संख्या आवेदन की अंतिम तिथि
पशुधन प्रसार अधिकारी 120 27 जून 2020
अधिदर्शक व प्रदर्शक रेशम 26 27 जून 2020
निरीक्षक रेशम 03 27 जून 2020
जूनियर इंजीनियर(सिविल) 121 29 जून 2020
डाटा एंट्री आपरेटर, कनिष्ठ सहायक,सह डाटा एंट्री आपरेटर 746 22 जुुलाई 2020

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed