फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group c one time registration process not Accept applicants surname

समूह ‘ग’ का फॉर्म भरने में वन टाइम रजिस्ट्रेशन बना मुसीबत, अभ्यर्थियों के सर नेम नहीं हो रहे स्वीकार

Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Group c one time registration process not Accept applicants surname
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

समूह ‘ग’ पदों पर भर्ती के लिए वन टाइम पंजीकरण करने में सर नेम स्वीकार नहीं हो रहा हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को पंजीकरण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण करते समय सर नेम डालने के बाद पंजीयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। इसी के चलते अभी तक 1700 अभ्यर्थियों का ही पंजीकरण हो सका है।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) को अनिवार्य कर दिया है। एक जून से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पंजीकरण में सर नेम, तहसील, उप तहसील का विवरण स्वीकार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायतें चयन आयोग के पास काफी संख्या में आ रहीं हैं। आयोग ने पंजीकरण का साफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अनुसार अब तक 1700 अभ्यर्थियों ने ही वन टाइम पंजीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि ओटीआर से अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के लिए आवेदन करने में आसानी होगी। साथ ही आवेदन पत्रों में त्रुटियां भी नहीं रहेगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक आवेदन पत्र में 75-80 प्रतिशत जानकारी बार-बार नहीं भरनी पड़ेगी। फोटो व हस्ताक्षर भी कई बार स्कैन कराकर अपलोड नहीं करने होंगे।

ऐसे करें पंजीकरण
आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को खोलें। यहां वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीआर का लिंक दिया गया है। पंजीकरण में मांगी गई जानकारी को सही ढंग से भरना होगा। इसमें अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर व ई-मेल अनिवार्य रूप से देना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी को ओटीआर भरने में दिक्कतें आती है तो  टोल फ्री नंबर 6399990138, 6399990139 पर जानकारी ले सकते हैं। उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को इस नंबर को डायल करने के बाद जानकारी के लिए दो दबाना होगा।

वन टाइम पंजीकरण करने में अभ्यर्थियों की ओर से सर नेम, तहसील और उप तहसील दर्ज न होने की शिकायतें मिली है। जिस कारण कई अभ्यर्थी पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। साफ्टवेयर में इन त्रुटियों को ठीक कराया जा रहा है। पंजीकरण में अभ्यर्थियों को हाईस्कूल की मार्कशीट के अनुसार ही अपना नाम लिखना होगा।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed