समूह ‘ग’ का फॉर्म भरा है तो ध्यान दीजिए, 450 पदों पर लिखित परीक्षा हुई स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह ‘ग’ श्रेणी के 450 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्थगित कर दी है। सात अप्रैल से परीक्षाएं आयोजित होनी थी। लेकिन निर्वाचन आयोग से भर्ती परीक्षा कराने की अनुमति नहीं मिली है।
जिससे चयन आयोग ने परीक्षा तिथि स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब नए सिरे से परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक मार्च को इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था, लेकिन 10 मार्च को चुनाव की घोषणा होने से आचार संहिता लागू हो गई।
इन पदों की होनी थी परीक्षाएं
चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाएं कराने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी। फिलहाल लिखित परीक्षाएं कराने की अनुमति नहीं मिली है। चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ाेनी का कहना है कि 450 पदों की 22 लिखित परीक्षाओं की तिथि पूर्व में घोषित की गई थी। आचार संहिता के चलते सभी प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
इस दौरान प्रशिक्षण अधिकारी, शोध अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, रेशम निरीक्षक, सहकारिता पर्यवेक्षक, डेंटल हाइजिनिस्ट, बेकरी पर्यवेक्षक, तबला वादक, मशीन सहायक आफसेट, सहायक खाद्य निरीक्षक, उद्यान विकास, मधु विकास सहायक, सहायक भंडारपाल, टायर निरीक्षक, फिटर मैकेनिक, क्रीड़ा सहायक, केयर टेकर, कैमिस्ट, सहायक लेखाकार, प्रयोगशाला सहायक पदों पर परीक्षा होनी थी।