फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Exam on 400 post may cancelled due to Lok sabha Elections 2019

समूह ‘ग’ का फॉर्म भरा है तो ध्यान दें, 400 पदों पर टल सकती हैं 22 लिखित परीक्षाएं

Fri, 15 Mar 2019 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Group C Exam on 400 post may cancelled due to Lok sabha Elections 2019
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपने भी समूह ‘ग’ परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है तो यह खबर आपके काम की है। लोकसभा चुनाव के चलते समूह ‘ग’ श्रेणी के 400 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा कराने के लिए चयन आयोग के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन व कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने से 22 लिखित परीक्षाओं की तिथि टल सकती है। पूर्व में जारी परीक्षा तिथि स्थगित करने के लिए जल्द ही चयन आयोग फैसला ले सकता है। 

विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक मार्च को विभिन्न विभाग में रिक्त 400 पदों की लिखित परीक्षा तिथि घोषित की थी। इसमें सात अप्रैल से 26 मई तक रिक्त पदों के अनुसार 22 परीक्षाएं आयोजित होनी थी।

लेकिन लोक सभा चुनाव की घोषणा होने से चयन आयोग के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करना आसान नहीं है। मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात  हैं। ऐसे में बिना मजिस्ट्रेट के प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना संभव नहीं है। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने इस बात की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed