फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group c exam 2020 Application Starts for 149 post

समूह ‘ग’ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस एक काम के बिना नहीं कर पाएंगे अप्लाई

Fri, 28 Feb 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2020 02:30 AM IST
सार

  • दो मार्च से ऑनलाइन उपलब्ध होगा आवेदन फार्म
  •  आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

विज्ञापन
Group c exam 2020 Application Starts for  149 post
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ श्रेणी के 149 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो मार्च से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए फार्म उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


लेकिन आवेदन के लिए उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना अनिवार्य होगा। चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, रेशम विभाग में एग्जिविटर (प्रदर्शक) के 26 और रेशम निरीक्षक के तीन पदों समेत कुल 149 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए शैक्षिक योग्यता बॉयोलॉजी से ग्रेजुएशन, एग्जिविटर पद के लिए बॉयोलॉजी से इंटरमीडिएट और निरीक्षक पद के लिए कृषि और बॉयोलॉजी से इंटरमीडिएट होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा जून 2020 में

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आयोग ने आवेदन फार्म भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों की लिखित परीक्षा जून 2020 में प्रस्तावित की गई है। दो मार्च से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी उम्मीदवार अपना फार्म भर सकते हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क
सरकार ने सीधी भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये से घटा कर 150 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed