फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group c Exam 2019 on 19th may admit card released 

अभ्यर्थी ध्यान दें, 19 मई को तीन पालियों में होंगी समूह ‘ग’ की नौ लिखित परीक्षाएं, प्रवेश पत्र जारी

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Group c Exam 2019 on 19th may admit card released 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के पदों की लिखित परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 19 मई को तीन पालियों में होने वालीं नौ लिखित परीक्षाओं के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इनमें 11490 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सहायता की जरूरत है वो 15 मई तक चयन आयोग को ई-मेल भेजकर सूचित कर सकते हैं। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 19 मई को विभिन्न विभागों में 130 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें प्रशिक्षण अधिकारी, शोध अधिकारी, डेंटल हाइजिनिस्ट, पर्यवेक्षक बेकरी, पर्यवेक्षक पाककला, पर्यवेक्षक कैनिंग, मैकेनिक, टायर निरीक्षक, सहायक भंडार पालक, फिटर मैकेनिक, क्रीड़ा सहायक, कैमिस्ट, प्रयोगशाला सहायक और सहायक लेखाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह नौ से 11 बजे तक देहरादून के चार केंद्रों में परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में 12 से 2 बजे तक सहायक लेखाकार और तृतीय पाली में तीन से पांच बजे तक प्रयोगशाला सहायक पद की परीक्षा होगी।

इन परीक्षाओं में कुल 11490 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। सोमवार को चयन आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दिए हैं। आवेदन पत्रों में त्रुटियों के कारण यदि किसी अभ्यर्थी को दो प्रवेशपत्र जारी होते हैं तो वे 16 मई तक अनिवार्य रूप से आयोग को सूचित करें।
 

नोट: (आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं कमेंट करके पूछ सकते हैं। )

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed