फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group c exam 2019 dates declared for 21 exams

समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती के लिए 21 परीक्षाओं की तिथि घोषित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Wed, 24 Apr 2019 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Group c exam 2019 dates declared for 21 exams
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती के लिए 21 परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। विभिन्न विभागों में 320 रिक्त पदों के लिए 30 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम व पाठ्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


परीक्षा तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि बुधवार को 320 रिक्त पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया। 19 मई से 16 जून तक अलग-अलग तिथि में 21 परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


19 मई को प्रथम पाली में सुबह नौ से 11 बजे तक प्रशिक्षण अधिकारी, शोध अधिकारी, डेंटल हाइजिनिस्ट, बेकरी पर्यवेक्षक, तबला वादक, पर्यवेक्षक पाककला, पर्यवेक्षक कैनिंग, मैकेनिक, टायर निरीक्षक, सहायक भंडारपालक, फिटर मैकेनिक, क्रीड़ा अधिकारी, कैमिस्ट, द्वितीय पाली में 12 से दो बजे तक सहायक लेखाकार और तृतीय पाली में तीन से पांच बजे प्रयोगशाला सहायक पद की परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जून को पहली पाली में प्रयोगशाला(फार्मेसी), मत्स्य निरीक्षक, रेशम निरीक्षक, प्रदर्शक रेशम, सहकारिता पर्यवेक्षक, मधु विकास पर्यवेक्षक, द्वितीय पाली में सहायक भंडारपालक, वैज्ञानिक सहायक, तृतीय पाली में सहायक खाद्य निरीक्षक, अधीनस्थ सेवा वर्ग-दो पद की परीक्षा होगी।

16 जून को प्रथम पाली में मशीन सहायक आफसेट, सहकारिता सहायक विकास अधिकारी, सहकारी निरीक्षक ग्रेड-दो, इलेक्ट्रीशियन, द्वितीय पाली में कैटलॉगर, केयर टेकर, अन्वेषक व संगणक पद की परीक्षा होगी। 

अलग-अलग होेंगे प्रश्न पत्र
19 मई को प्रथम पाली में 10 पद कोड की परीक्षा एक साथ होगी। पद की शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रश्न पत्र अलग-अलग होंगे। वहीं दो मई को जिन पदों की परीक्षा होनी है, उनके लिए एक ही प्रश्न पत्र होगा। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम व पाठ्यक्रम को वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed