फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group c exam 2019 Admit card Released for 28th june exam

समूह ‘ग’ की तीन लिखित परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Sat, 22 Jun 2019 09:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Group c exam 2019 Admit card Released for 28th june exam
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 28 जून को आयोजित होने वाली समूह ‘ग’ की तीन लिखित परीक्षाओं के लिए 32 हजार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 28 जून को तीन पालियों  कुल 181 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षाएं होगी। प्रथम पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक प्रयोगशाला सहायक (फार्मेसी), मत्स्य निरीक्षक, रेशम निरीक्षक, अधिदर्शक एवं प्रदर्शक रेशम, सहकारिता पर्यवेक्षक, मधु विकास निरीक्षक पद की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन


जिसमें 11888 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए। द्वितीय पाली में 12 से 2 बजे तक सहायक भंडारपालक, वैज्ञानिक सहायक पद की परीक्षा के लिए 6840 और तृतीय पाली में 3 से 5 बजे तक सहायक खाद्य निरीक्षक, उद्यान विकास शाखा वर्ग-दो पद के लिए 13232 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से करें डाउनलोड

आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र से संबंधित कोई समस्या है तो वे आयोग के दूरभाष नंबर 0135-2669658 पर संपर्क कर सकते हैं। 

तीन जुलाई को होगी सहायक लेखाकार पद की टाइपिंग परीक्षा
विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, कनिष्ठ लेखा निरीक्षक पद टाइपिंग परीक्षा तीन जुलाई को आयोजित की जाएगी। आयोग ने चार नवंबर 2018 को इन पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

जिसके बाद 12 जून को टाइपिंग परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा डीडी कालेज निंबूवाला गढ़ीकैंट में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed