समूह ‘ग’ की परीक्षा देने गए अभ्यर्थी अपने साथ ही ले गए ओएमआर शीट, पर्यवेक्षकों में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त 180 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 50 हजार 915 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
जबकि 26814 अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग ने प्रश्न पत्रों की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नों व उनके उत्तर पर किसी प्रकार की आपत्ति है तो वे 4 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
हरिद्वार व नैनीताल जिले से दो अभ्यर्थी ओएमआर की दूसरी प्रति भी साथ ले गए। ओएमआर की गणना में दो प्रतियां कम पाई जाने पर पर्यवेक्षकों ने अभ्यर्थियों से संपर्क कर दूसरी प्रति वापस मंगवाई।
आयोग ने परीक्षा में पारदर्शिता के लिए ओएमआर की तीन प्रतियां बनाई। मूल ओएमआर से रिजल्ट तैयार किया जाता है। जबकि दूसरी प्रति को रिकॉर्ड के लिए कोषागार में जमा किया जाता है। तीसरे प्रति को अभ्यर्थियों अपने साथ ले जाता सकता है।
चयन आयोग ने समायोजन के आधार पर पांच विज्ञप्तियों में 12 पद कोड की एक साथ लिखित परीक्षा कराई। इसमें वैयक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, संग्रह अमीन, कंप्यूटर ऑपरेटर के 180 पद शमिल हैं।
67158 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउन लोड किया था
प्रदेश के 171 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे परीक्षा हुई। कुल 77729 अभ्यर्थियों में से 50915 ही परीक्षा देने पहुंचे। आयोग की वेबसाइट से 67158 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउन लोड किया था।
सके बावजूद भी 16243 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। आयोग के अनुसार गढ़वाल मंडल के 102 केंद्रों में 30773 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि कुमाऊं मंडल के 69 केंद्रों में 20142 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। आयोग ने प्रश्न पत्रों के चारों सेट की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मूूल्यांकन कर सकते हैं।
समायोजन के आधार पर चयन आयोग की यह सबसे बड़ी लिखित परीक्षा थी। जिसमें इंटरमीडिएट शैक्षिक योग्यता वाले 12 पद कोड को समायोजित कर एक ही परीक्षा की गई। प्रदेश के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।
संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग