फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group c 267 posts written exam 2018 Results declared

समूह 'ग' के 267 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Group c 267 posts written exam 2018 Results declared
result - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के 267 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में चयनित सात सौ अभ्यर्थियों की 13 से 18 मार्च 2019 को टाइपिंग व शार्टहैंड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


टाइपिंग व शार्टहैंड परीक्षा की मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। चयन आयोग ने 28 अक्तूबर 2018 को विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक समेत इंटरमीडिएट स्तर की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता वाले 267 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा ली थी।
विज्ञापन


इसमें 50836 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बुधवार को परिणाम घोषित कर सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट को आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि लिखित परीक्षा में 700 अभ्यर्थियों का चयन टाइपिंग व शार्टहैंड परीक्षा के लिए किया गया। 13 से 18 मार्च को यह परीक्षा होगी। टाइपिंग व शार्ट हैंड की मेरिट के आधार पर रिक्त पदों पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

25 फरवरी को टाइपिंग व शार्टहैंड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं होता है या उन्हें परिणाम पर कोई आपत्ति है तो वे 30 जनवरी तक आयोग के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed