फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Greater Noida Missing Youth Dead Body Found in Auli

उत्तराखंड: औली में बर्फ में दबा मिला ग्रेटर नोएडा के युवक का शव, 26 जनवरी से था लापता

Mon, 10 Feb 2020 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 07:12 PM IST
सार

  • औली घूमने आए ग्रेटर नोएडा के युवक का मिला शव 
  • 26 जनवरी को परिजनों से हुई थी आखिरी बार बात, तब से था लापता
  • पुलिस ने जताई ठंड से मौत होने की आशंका
  • युवक की खोज में नौ फरवरी को परिजन भी पहुंचे थे जोशीमठ

विज्ञापन
Uttarakhand: Greater Noida Missing Youth Dead Body Found in Auli
मंयक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औली घूमने आए ग्रेटर नोएडा के एक युवक का शव पडियार मंदिर के मंडप में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। युवक 15 दिनों से लापता था। दो दिन पहले ही उसके परिजन जोशीमठ और औली में उसे ढूंढने के लिए आए थे। युवक की ठंड से मौत होने की आशंका है। 

विज्ञापन


जोशीमठ कोतवाली के एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि 26 जनवरी को मयंक गुप्ता (25) पुत्र प्रमोद गुप्ता, निवासी-सेक्टर 77, ग्रेटर नोएडा, यूपी औली घूमने आया था। उसकी बाइक जोशीमठ में रोपवे की पार्किंग में खड़ी मिली। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को मयंक के परिजन उसे ढूंढते हुए जोशीमठ पहुंचे थे।

विज्ञापन

पडियार मंदिर के मंडप में पुलिस को एक शव मिला

परिजनों ने बताया था कि मयंक ने 26 जनवरी को अंतिम बार औली के दस नंबर टावर से मोबाइल से कॉल की थी, लेकिन उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस पर परिजनों ने जोशीमठ के होटल, धर्मशालाओं में भी उसकी खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर वे नोएडा लौट गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

सोमवार सुबह दस बजे खोज के दौरान औली के दस नंबर टावर से लगभग डेढ़ किमी दूर पडियार मंदिर के मंडप में पुलिस को एक शव मिला। फोटो से मिलान करने पर शव की शिनाख्त मयंक गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है। एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि युवक की ठंड से मौत होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed