{"_id":"5e4cb3e48ebc3ef2c571e7b2","slug":"government-schools-february-and-march-monthly-exam-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में फरवरी और मार्च की मासिक परीक्षाएं रद्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में फरवरी और मार्च की मासिक परीक्षाएं रद्द
Wed, 19 Feb 2020 09:37 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में फरवरी और मार्च की मासिक परीक्षाएं नहीं होंगी। मार्च में शुरू हो रहीं बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा महानिदेशालय के प्रभारी अपर निदेशक लीलाधर व्यास की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि फरवरी में माध्यमिक की वार्षिक गृह परीक्षाएं हैं। इसके अलावा मार्च में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड की परीक्षाएं हैं।
विज्ञापन
जिसे देखते हुए फरवरी और मार्च की मासिक परीक्षाओं को आयोजित कराना संभव नहीं है। शिक्षा महानिदेशालय की ओर से शिक्षा निदेशक बेसिक और माध्यमिक के साथ ही निदेशक एससीईआरटी को यह निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन