{"_id":"5d9893408ebc3e93cd66baef","slug":"german-trekker-not-found-even-five-days-of-missing-mount-trishul","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल पर्वत से लापता विदेशी ट्रेकर का पांचवे दिन भी नहीं कोई सुराग, पांच को सुतोल गांव पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशूल पर्वत से लापता विदेशी ट्रेकर का पांचवे दिन भी नहीं कोई सुराग, पांच को सुतोल गांव पहुंचाया
Sun, 06 Oct 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षित पहुंचाए गए ट्रेकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशूल पर्वत के ट्रेक पर गए छह विदेशी ट्रेकरों के दल से लापता हुए एक ट्रेकर पीटर वीटेक का शनिवार को भी पता नहीं चल पाया है, जबकि अन्य पांच ट्रेकरों को एनडीआरएफ के बचाव दल ने सुरक्षित सुतोल गांव पहुंचा दिया है। इनमें कोंग झींगेंग, ओंग हवाइ, वीयू ग्यांग, निकोलस और परसीन गंगाराम शामिल हैं।
विज्ञापन
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग और आपदा बचाव की टीमें लापता ट्रेकर की खोज में दिनभर लगी रही। मौसम खराब होने के कारण टीमें शाम पांच बजे रात्रि प्रवास के लिए सुतोल गांव पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
अब रविवार को फिर लापता ट्रेकर की ढूंढ खोज की जाएगी। 30 सितंबर को छह विदेशी पर्यटकों का एक ट्रेकिंग दल त्रिशूल ट्रेक पर गया था। हिमस्खलन होने के कारण जर्मनी का ट्रेकर पीटर वीट्टर दल से बिछुड़ गया था।
विज्ञापन
तब से प्रभावित क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम लापता ट्रेकर की ढूंढ खोज में जुटी है, लेकिन अभी तक लापता ट्रेकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि पांच ट्रेकरों को सुरक्षित सुतोल गांव लाया गया है।