{"_id":"5bc518b7bdec22698e6ea9b6","slug":"gb-pant-and-kumaun-university-are-in-350-universities-of-brics-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कुमाऊं और जीबी पंत कृषि विवि टॉप 350 ब्रिक्स विश्वविद्यालयों में शामिल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड: कुमाऊं और जीबी पंत कृषि विवि टॉप 350 ब्रिक्स विश्वविद्यालयों में शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खामियों में सुधार के साथ आधुनिक हो रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने ब्रिक्स देशों के 350 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान बनाया है। सर्वे में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के करीब दस हजार विश्वविद्यालय शामिल थे।
विज्ञापन
क्यूएस की ओर से हर साल विश्व के विश्वविद्यालयों का सर्वे कराया जाता है। संस्था ने 2019 के लिए ब्रिक्स के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची का एलान सोमवार को किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में दो चरणों में विश्वविद्यालयों की श्रेणी का चयन किया गया। कुमाऊं विवि नैनीताल को ब्रिक्स देशों की सूची में 301-350 की जबकि भारतीय विश्वविद्यालयों में 66-70 की सूची में स्थान मिला।
विज्ञापन
उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को भी इसमें स्थान मिला है। कुमाऊं विवि का प्रतिनिधित्व कर विवि के शोध निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में कुमाऊं विवि को 32वां स्थान मिला था। कुमाऊं विवि के कुलपति डीके नौड़़ियाल का कहना है कि प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत कुमाऊं विवि के पूर्व विद्यार्थियों के बल पर विवि नए मुकाम हासिल कर रहा है। प्राध्यापकों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत के बल आज हम इस स्थान पर हैं, आगे चुनौतियां कई हैं लेकिन उनको पार कर और भी आगे जाना है।
विज्ञापन