फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University Semester Exam form will be filled online Till 20th May

गढ़वाल विवि: छात्र ध्यान दें, ऑनलाइन भरे जाएंगे सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म, 20 मई तक करें आवेदन

Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
सार

  • विवि के परिसरों व संबद्ध संस्थानों को 30 मई तक करानी होगी आवेदन पत्र व रोल लिस्ट जमा

विज्ञापन
Garhwal University Semester  Exam form will be filled online Till 20th May

विस्तार

गढ़वाल विवि के सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 4 से 20 मई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। जबकि विवि के परिसरों और संबद्ध संस्थानों को 30 मई तक आवेदन पत्र व रोल लिस्ट विवि में जमा करानी होगी। छात्रसंघ और छात्र संगठनों ने तिथि घोषित करने पर एतराज जताया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते इस साल गढ़वाल विवि का परीक्षा कार्यक्रम गड़बड़ा गया है। अब तक सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन पत्र नहीं भरे जा सके हैं। जबकि पिछले साल तक मार्च माह तक यह प्रक्रिया संपन्न हो जाती थी। अब 3 मई से लॉक डाउन में छूट और 15 मई के बाद विवि में शैक्षणिक गतिविधि शुरू होने की संभावना को देखते हुए विवि ने सम सेमस्टर (द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम व अष्टम) परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन


4 से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को विवि की वेबसाइट में लॉग इन करना होगा। वहीं परिसर/संस्थान/महाविद्यालय आवेदन पत्रों के सत्यापन के पश्चात नामांकन आवेदन पत्र, परीक्षा आवेदन पत्र और रोल लिस्ट 30 मई तक विवि को उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत व उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी और जय हो छात्र संगठन के सदस्यों का कहना है कि विवि में उत्तराखंड से लेकर अन्य प्रदेशों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां नेटवर्क समस्या है। ऐसे मेें वह ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म व फीस जमा कैसे करेंगे? विवि को छात्र हित देखते हुए इस आदेश को निरस्त करना चाहिए।

परीक्षा कराने से पूर्व डाटा होना भी जरूरी है। इसलिए समय से आवेदन पत्र भरवाना भी जरूरी है। यदि कोई समस्या आएगी, तो उसका भी निराकरण किया जाएगा।
- डा. आरसी भट्ट,  मुख्य परीक्षा नियंत्रक, गढ़वाल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed