{"_id":"5dda93258ebc3e54cd44c4a0","slug":"garhwal-university-pg-examination-will-start-from-5th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि की पीजी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, पांच दिसंबर से होंगी शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल विवि की पीजी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, पांच दिसंबर से होंगी शुरू
Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पीजी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी। सभी कॉलेजों को परीक्षा कार्यक्रम भेज दिया गया है। गढ़वाल विवि की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
एमएससी, एमकॉम और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं छह दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेंगी। एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
एमएससी, एमकॉम, एलएलएम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होंगी। एलएलबी प्रथम और बीएएलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से 19 दिसंबर तक, एलएलबी तृतीय और बीए एलएलबी सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से 16 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन
एलएलबी पांचवें और बीएलएलबी नौंवें सेमेस्टर की परीक्षाएं छह दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलेंगी। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी कॉलेजों को परीक्षा कार्यक्रम भेजे जा चुके हैं।
परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह आठ से दस बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर दो से शाम चार बजे तक चलेंगी। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं।