{"_id":"5f87324f8ebc3ec5ed5ab277","slug":"garhwal-university-online-convocation-of-will-be-held-on-1st-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिसंबर को होगा गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन होगा आयोजन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक दिसंबर को होगा गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन होगा आयोजन
Wed, 14 Oct 2020 10:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:50 PM IST
सार
- कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए ऑनलाइन होगा आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह एक दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित होगा। समारोह की तैयारियों के लिए विवि ने नौ समितियों का गठन किया है। इस बार भी मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी टिहरी परिसर में भौतिक विज्ञान के प्रो. आरसी रमोला को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह नियत तिथि पर ही आयोजित होगा। बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। बैठक में कार्यक्रम आयोजन के लिए नौ समितियां गठित की गई। दीक्षांत समारोह के सभी कार्यक्रमों का संयोजक प्रो. आरसी रमोला को बनाया गया।
विज्ञापन
समिति का संयोजक इंजीनियरिंग संकायाध्यक्ष प्रो. वाईपी रैमनी को बनाया गया। जबकि दीक्षांत समारोह से संबंधित सामग्री के प्रकाशन व निमंत्रण के लिए बनी समिति का संयोजक प्रो. इंदू खंडूड़ी, मीडिया समिति का संयोजक प्रो. एमएम सेमवाल, डिग्री समिति का संयोजक परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट और समारोह में दिए जाने वाले मेडल के लिए बनी समिति का संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा को चुना गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अनुशासन समिति का संयोजक विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, वित्त संबंधी समिति का संयोजक कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनी समिति का संयोजक प्रो. एमएस पंवार और एंकरिंग के लिए डॉ. प्रशांत कंडारी व डॉ. श्वेता अग्रवाल को संयोजक बनाया गया। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार, वित्त अधिकारी एके मोहंती, उप कुलसचिव हरिमोहन अरोड़ा, चौरास परिसर के निदेशक प्रो. दिनेश सकलानी व टिहरी परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई आदि मौजूद थे।