फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University Convocation Ceremony 2020: 91 students registered to participate in the ceremony

गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह 2020: समारोह में भाग लेने को 91 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण

Tue, 24 Nov 2020 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University Convocation Ceremony 2020: 91 students registered to participate in the ceremony
- फोटो : फाइल फोटो

आगामी एक दिसंबर को आयोजित होने वाले गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार दिन तक 91 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया। समारोह में प्रतिभाग करने के लिए 24 दिसंबर रात 12 बजे बाद पंजीकरण बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन


एक दिसंबर को गढ़वाल  विवि का आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित होना है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह समारोह वर्चुअल मोड में हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और विशिष्ट अतिथि यूजीसी के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह ऑन लाइन शिरकत करेंगे।  
विज्ञापन



समारोह में विवि से पीएचडी कर चुके छात्र-छात्राओं और विवि के तीनों परिसरों से सत्र 2019-20 में पीजी और एमफिल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को वर्चुअल मोड में डिग्री दी जाएगी। पूर्व में विवि ने समारोह में पंजीकरण के लिए 22 नवंबर अंतिम तिथि रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए 24 नवंबर कर दी गई।  विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक पीएचडी में 46 और पीजी में 45 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है। जबकि एमफिल में कोई भी पंजीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मध्य रात्रि 12 बजे ऑन लाइन पंजीकरण बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed