फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University convocation 2020: Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank will be chief guest

उत्तराखंड: गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक

Thu, 19 Nov 2020 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Nov 2020 10:14 AM IST
सार

  • एक दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह, 22 तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Garhwal University convocation 2020: Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank will be chief guest
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक गढ़वाल केंद्रीय विवि के आठवें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम मेें शिरकत करेंगे। अतिथिगण, आंगुतक और प्रतिभागी सभी ऑन लाइन मोड में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


एक दिसंबर को गढ़वाल विवि का आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमण के चलते दीक्षांत समारोह ऑनलाइन मोड में आयोजित हो रहा है। विवि ने समारोह में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों से 22 नवंबर तक विवि के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।  
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह के समन्वयक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल बतौर मुख्य अतिथि और यूजीसी के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह  विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में विवि के श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी से शिक्षण सत्र 2019-20 मेें स्नाताकोत्तर एवं एमफिल कर चुके छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। जबकि 15 नवंबर 2019 के बाद पीएचडी डिग्री हासिल कर चुके या 20 नवंबर 2020 से पहले मौखिक परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने 22 नवंबर तक सभी अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed