फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University convocation 2020: students can Apply online till 22th November for Attend Program

गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह 2020: समारोह में प्रतिभाग करने को 22 तक करें आवेदन

Mon, 09 Nov 2020 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Nov 2020 10:21 PM IST
सार

  • एक दिसंबर को होने वाले समारोह के लिए गढ़वाल विवि ने जारी की अधिसूचना 
  • कोरोना संक्रमण के चलते वर्चुअल मोड में होगा आयोजित 

विज्ञापन
Garhwal University convocation 2020: students can Apply online till 22th November for Attend Program

विस्तार

एक दिसंबर को होने वाले गढ़वाल केंद्रीय विवि के आठवें दीक्षांत समारोह की अधिसूचना जारी हो गई है। समारोह में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों से 22 नवंबर तक विवि के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है।  

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते इस बार गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह ऑनलाइन ही आयोजित हो रहा है। आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 22 नवंबर तक चलेगी।  समारोह की अधिसूचना जारी करते हुए गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि समारोह में विवि के तीनों परिसरों श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी से शिक्षण सत्र 2019-20 मेें स्नाताकोत्तर एवं एमफिल कर चुके छात्रों को डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन


जबकि  15 नवंबर 2019 के बाद पीएचडी डिग्री हासिल कर चुके या 20 नवंबर 2020 से पहले मौखिक परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं समारोह में सम्मिलित होंगे। प्रो. पंवार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से दीक्षांत समारोह वर्चुअल मोड में आयोजित होगा। छात्र-छात्राओं को डिग्री ऑनलाइन दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed