{"_id":"5f85921c8ebc3ec5f1251fed","slug":"garhwal-central-university-bsc-first-semester-merit-released-admissions-will-be-open-from-14th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल केंद्रीय विवि: बीएससी प्रथम सेमेस्टर की मेरिट जारी, बुधवार से ऑनलाइन होंगे एडमिशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल केंद्रीय विवि: बीएससी प्रथम सेमेस्टर की मेरिट जारी, बुधवार से ऑनलाइन होंगे एडमिशन
Tue, 13 Oct 2020 05:20 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:20 PM IST
सार
- 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट लिस्ट (वरीयता सूची) जारी हो गई है। परिसर में बुधवार 14 अक्तूबर से ऑनलाइन प्रवेश शुरू होंगे। प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर तय की गई है। इसके बाद 21 अक्तूबर को दूसरी कट ऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को बिड़ला परिसर की बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश समिति ने प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची जारी कर दी। मैथ्स ग्रुप के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा में 83.8 प्रतिशत और बायो ग्रुप में इंटरमीडिएट परीक्षा में 77.4 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रवेश समिति के संयोजक डा. एससी सती ने बताया कि मैथ्स ग्रुप में 345 सीट और बायो ग्रुप में 315 सीट हैं। मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राएं 14 से 20 अक्तूबर तक ऑन लाइन फीस जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। सीट रिक्त रहने पर 21 अक्तूबर को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश अस्थायी (प्रोविजनल) हैं। स्थायी प्रवेश छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक दस्तावेज व आरक्षण प्रमाण पत्र की प्रमाणित छाया प्रतियों और स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और माइग्रेशन प्रमाण पत्र संकायाध्यक्ष कार्यालय में जमा करने के पश्चात मिलेगा। छात्र-छात्राएं परिसर खुलने के बाद इन्हें जमा करा सकते हैं।